ePaper

सोना तस्करी करके नवादा ले जा रहा तस्कर पकड़ाया

Updated at : 19 Apr 2017 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
सोना तस्करी करके नवादा ले जा रहा तस्कर पकड़ाया

पटना : सोना तस्करी के एक बेहद ही अहम सुराग को डीआरआइ (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की विशेष टीम ने मंगलवार की अहले सुबह गया स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. शिव कुमार बर्नवाल नाम का यह तस्कर मुख्य रूप से नवादा जिले का रहनेवाला है, लेकिन वर्तमान में धनबाद में रहता है. वह अपने साथ […]

विज्ञापन

पटना : सोना तस्करी के एक बेहद ही अहम सुराग को डीआरआइ (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की विशेष टीम ने मंगलवार की अहले सुबह गया स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. शिव कुमार बर्नवाल नाम का यह तस्कर मुख्य रूप से नवादा जिले का रहनेवाला है, लेकिन वर्तमान में धनबाद में रहता है. वह अपने साथ दो किलो विदेशी मार्क का सोना लेकर हावड़ा से कालका मेल से आ रहा था. जब्त सोने की बाजार कीमत 61 लाख रुपये है. उसकी योजना गया स्टेशन पर उतर कर नवादा जाने की थी, लेकिन पहले से घात लगा कर बैठी विशेष टीम ने उसे दबोच लिया. उसे गिरफ्तार करके गहन पूछताछ चल रही है.

अब तक की पूछताछ में उसने बड़ा खुलासा किया है. उसका रैकेट पटना, मधुबनी, पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत दर्जन भर शहरों से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा झारखंड के भी कई शहरों में इसके तार जुड़े हुए हैं. इन शहरों में वह तस्करी का सोना चुनिंदा लोगों को बेचता था. इनमें कई अहम लोगों के नाम सामने आये हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए डीआरआइ की टीम बड़े स्तर पर छापेमारी करने जा रही है. उसके मास्टर नवादा का रहनेवाला है. उसकी भी पहचान हो गयी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए जल्द ही छापेमारी होने जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन