पटना से रांची की फ्लाइट 30 तक रद्द

Updated at : 13 Apr 2017 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना से रांची की फ्लाइट 30 तक रद्द

पटना : पटना से रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की विमान 30 अप्रैल तक रद्द कर दी गयी है. कंपनी द्वारा जारी सूचना के मुताबिक विमान संख्या 6इ-637 उक्त तिथि तक रद्द रहेगी. इस विमान के रद्द होने के बाद रांची के लिए अब दो विमान उड़ान भरेगी. विमान संख्या 6इ-5325 दोपहर 1.20 […]

विज्ञापन
पटना : पटना से रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की विमान 30 अप्रैल तक रद्द कर दी गयी है. कंपनी द्वारा जारी सूचना के मुताबिक विमान संख्या 6इ-637 उक्त तिथि तक रद्द रहेगी. इस विमान के रद्द होने के बाद रांची के लिए अब दो विमान उड़ान भरेगी. विमान संख्या 6इ-5325 दोपहर 1.20 बजे पटना एयरपोर्ट से टेकऑफ करेगी, जो रांची दोपहर 2.15 बजे लैंड करेगी.
वहीं, दूसरी विमान 6इ-787 अपराह्न 3.45 बजे उड़ान भरेगी, जो रांची अपराह्न 4.20 पहुंचेगी. दोनों यात्रा 55 मिनट को होंगे. वहीं, बेंगलुरू से पटना के लिए उड़ान भरने वाली विमान 6इ-637 को भी 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है. कंपनी ने इसके पीछे विभिन्न एयरपोर्ट के रनवे बंद होने का हवाला दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन