Bihar Four Lane News: हाजीपुर-छपरा फोरलेन का निर्माण फिर होगा शुरू, जानिये कब तक बनकर हो जायेगा तैयार

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Dec 2025 9:33 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Four Lane News: हाजीपुर-छपरा फोरलेन सड़क का निर्माण फिर से शुरू होने वाला है. संभावना जताई जा रही है कि जनवरी 2026 में निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. इस फोरलेन के निर्माण से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है.

विज्ञापन

Bihar Four Lane News: हाजीपुर-छपरा फोरलेन सड़क का निर्माण एक बार फिर से शुरू होने वाला है. नये साल की शुरुआत यानी जनवरी 2026 से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. साथ ही करीब 15 साल के बाद साल 2026 में ही काम समाप्त होने की संभावना है. दरअसल, इस सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगने के बाद उसे हटा दिया गया था.

इन जगहों की यात्रा हो सकेगी आसान

जानकारी के मुताबिक, अब रायपुर की नयी कंपनी को सड़क निर्माण की जिम्मेदारी मिली है. यह कंपनी काम शुरू करने की कागजी प्रक्रिया में जुटी है. सड़क निर्माण पूरा होने पर हाजीपुर, सोनपुर, पटना और छपरा की ओर यात्रा आसान हो जायेगी. हाजीपुर-छपरा के बीच एनएच-19 सड़क की लंबाई करीब 66.74 किलोमीटर है.

लोगों के समय की हो सकेगी बचत

दरअसल, यह सड़क टेकनिवास से लेकर डोरीगंज, दिघवारा, नयागांव, सोनपुर होते हुए हाजीपुर तक जाती है. यह मार्ग शहर से बाहर है. ऐसे में सड़क बन जाने के बाद इस पर आवागमन करने में लोगों के समय की काफी बचत होगी. इस सड़क निर्माण में सोनपुर और हाजीपुर के बीच गंडक नदी पर गार्डर लॉन्च, पुल पर स्लैब कास्टिंग और दूसरे लेन के निर्माण के साथ सड़क की दो लेयर पिचिंग बाकी है.

साल 2010 में ही मिली थी सड़क निर्माण की मंजूरी

हाजीपुर से छपरा तक 66 किलोमीटर लंबाई में एनएच-19 सड़क को फोरलेन में बदलने की मंजूरी साल 2010 में मिली थी. इसके बाद 2011 में टेंडर कर हैदराबाद की निर्माण एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी दी गयी. इस सड़क निर्माण में अलग-अलग कारणों से समस्याएं आती रही, जिस कारण इस परियोजना को पूरा होने में देरी होती रही. अंत में इस परियोजना की निर्माण एजेंसी को हटाकर अब इसके निर्माण की जिम्मेदारी रायपुर की कंपनी को दी गयी है.

Also Read: Bihar News: ’10 लाख दो नहीं तो…’ JDU की सांसद और विधायक को जान से मारने की मिली धमकी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन