नीतीश ने दिल्ली में किया रोड शो, कहा- बिहार को विशेष और दिल्ली को मिले पूर्ण राज्य का दर्जा

नयी दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार का आगाज करने आये जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की. साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली को भी पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. सीएम ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी शराबबंदी […]
नयी दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार का आगाज करने आये जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की. साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली को भी पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. सीएम ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी शराबबंदी की मांग की है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बेहतर परिणाम दिख रहे हैं. इसे देखते हुए अन्य राज्यों में भी शराबबंदी होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी के आलोचक कहते थे कि इससे राजस्व में कमी आयेगी, लेकिन पिछले साल की तुलना में राजस्व बढ़ा है.
बिहार को बेवजह कानून-व्यवस्था के नाम पर किया जाता है बदनाम
मुख्यमंत्रीने कहा, यही नहीं बिहार में शराबबंदी के बाद अपराध में भी कमी आयी है. बिहार को बेवजह कानून-व्यवस्था के नाम पर बदनाम किया जाता है, लेकिन दिल्ली और अन्य राज्यों से बेहतर कानून का राज बिहार में है. दिल्ली में पूर्वांचल के मतदाताओं की संख्या को देखते हुए जदयू अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ नगर निगम के चुनाव में उतरा है. चुनावी अभियान को गति देने और मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री ने बुराड़ी चौक से इंद्रप्रस्थ छठ घाट तक रोड शो किया.
इस मौके पर राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, रामनाथ ठाकुर, लोकसभा सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व सांसद सुखदेव पासवान, युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व महासचिव ज्योति पांडे, प्रोफेसर रणवीर नंदन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी संजय झा, करघहर के जदयू विधायक वशिष्ठ सिंह, उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह, बेनीपुर के जदयू विधायक सुनील चौधरी, रफीगंज के विधायक अशोक कुमार सिंह, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव विवेक चंदन, बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता पंकज सिंह, दिल्ली प्रदेश युवा जदयू के सचिव कुंदन सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










