सीएम नीतीश ने अजमेरशरीफ में चादरपोशी के लिये सौंपी चादर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2017 8:22 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के मजार पर चादरपोशी के लिये पटना के फुलवारीशरीफ स्थित खनकाह-ए-मुजीबिया सज्जादानशीन हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी को आज चादर सौंपी. नीतीश कुमार फुलवारीशरीफ स्थित खनकाह-ए-मुजीबिया पहुंचकर वहां के सज्जादानशीन हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी से उनसे मुलाकात की तथा ख्वाजा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के मजार पर चादरपोशी के लिये पटना के फुलवारीशरीफ स्थित खनकाह-ए-मुजीबिया सज्जादानशीन हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी को आज चादर सौंपी. नीतीश कुमार फुलवारीशरीफ स्थित खनकाह-ए-मुजीबिया पहुंचकर वहां के सज्जादानशीन हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी से उनसे मुलाकात की तथा ख्वाजा गरीब नवाज के मजार पर पेश करने के लिये चादर सौंपी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ से ख्वाजा गरीब नवाज के मजार पर पिछले कई सालों से चादर पेश की जाती रही है. सीएम नीतीश की ओर से ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के मजार पर चादर खनकाह-ए-मुजीबिया के सचिव मौलाना सैयद शाह मोहम्मद मिनहाजुद्दीन हर साल उर्स के अवसर पर पेश करते हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की खुशहाली, भाईचारा, समृद्धि एवं अमन शांति के लिये उनसे दुआएं ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन