शराबबंदी आंदोलन : रायपुर में आज जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम नीतीश

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को छत्तीसगढ़ में शराबबंदी आंदोलन में शामिल होने रायपुर जायेंगे. पिछले दिनों छत्तीसगढ़ जदयू और सामाजिक संगठनों के एक शिष्टमंडल ने पटना में सीएम नीतीश से रायपुर आने का अनुरोध किया था. मुख्यमंत्री ने उनसे कार्यक्रम में आने का वादा किया था. इसी को लेकर नीतीश कुमार आजदोपहर रायपुर […]
पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को छत्तीसगढ़ में शराबबंदी आंदोलन में शामिल होने रायपुर जायेंगे. पिछले दिनों छत्तीसगढ़ जदयू और सामाजिक संगठनों के एक शिष्टमंडल ने पटना में सीएम नीतीश से रायपुर आने का अनुरोध किया था. मुख्यमंत्री ने उनसे कार्यक्रम में आने का वादा किया था. इसी को लेकर नीतीश कुमार आजदोपहर रायपुर पहुंचेंगे, जहां धरसींवा के परसतराई में कुर्मी समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रायपुर में तकरीबन तीन घंटे तक रुकेंगे जहां वो धरसींवा के परसतराई में कुर्मी समाज के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. नीतीश कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशामुक्त रहने का संकल्प दिलाएंगे. जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार के साथ बिहार के शिक्षा मंत्रीसह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी होंगे. नीतीश कुमार इससे पहले झारखंड में भी शराबबंदी को लेकर हुए कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं. वो ऐसे समय में छत्तीसगढ़ दौरे पर जा रहे हैं जब प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










