ePaper

लालू ने आलू के साथ ट्वीटर पर डाली अपनी तसवीर

Updated at : 09 Mar 2017 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
लालू ने आलू के साथ ट्वीटर पर डाली अपनी तसवीर

पटना :राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पांच राज्यों के चुनाव के बाद एग्जिट पोल देखने से ज्यादा बेहतर अपने खेतों में उपजे आलू को देखना बेहतर समझा. जी हां, लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अपने खेतों में समय दिया. साथ ही उन्होंने अपने खेत में पैदा हुए आलू की तसवीर भी सोशल मीडिया […]

विज्ञापन

पटना :राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पांच राज्यों के चुनाव के बाद एग्जिट पोल देखने से ज्यादा बेहतर अपने खेतों में उपजे आलू को देखना बेहतर समझा. जी हां, लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अपने खेतों में समय दिया. साथ ही उन्होंने अपने खेत में पैदा हुए आलू की तसवीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि खेत-खलिहान में जाकर, अच्छी फसल देखकर सुकून मिलता है. उन्होंने अपने खेत में उपजे एक आलू की फोटो भी शेयर की है.

गौरतलब हो कि लालू का गौ पालन और खेती सबसे प्रिय शगल है. खाली समय में वह गोशाला और खेतों की ओर रूख करते हैं. पार्टी नेताओं की माने तो लालू प्रसाद यादव सब्जी के अलावा अपने खेतों में बैगन,पालक और अरहर सबकुछ उपजाते हैं. लालू ने पांच दर्जन से ज्यादा गायें पाल रखी हैं और अपनी ही गायों का दूध इस्तेमाल करते हैं. लालू मिलावटी सामानों से काफी दूर रहने की भी कोशिश करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन