ePaper

बिहार के विकास में सहयोग करना चाहता है जापान

Updated at : 03 Mar 2017 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के विकास में सहयोग करना चाहता है जापान

पटना : कॉन्सुल जेनरल ऑफ जापान इन कोलकाता माशायूकी तागा ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. माशायूकी तागा ने कहा कि भारत और जापान के बीच हमेशा सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों देशों की जनता के बीच भी बराबर सांस्कृतिक विचारों के आदान-प्रदान होते रहते हैं. जापान भारत के […]

विज्ञापन
पटना : कॉन्सुल जेनरल ऑफ जापान इन कोलकाता माशायूकी तागा ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. माशायूकी तागा ने कहा कि भारत और जापान के बीच हमेशा सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों देशों की जनता के बीच भी बराबर सांस्कृतिक विचारों के आदान-प्रदान होते रहते हैं. जापान भारत के पूर्वी राज्यों खासकर बिहार, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के आर्थिक विकास में सहयोग को उत्सुक है.
उन्होंने कहा कि जापान इन राज्यों में आर्थिक निवेश के लिए इच्छुक है और इस दिशा में सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं. बिहार के बोधगया, राजगीर, नालंदा, पावापुरी पर्यटकीय स्थलों में जापानी पर्यटकों की गहरी अभिरुचि है. राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने भारत के पूर्वी राज्यों में जापान की आर्थिक निवेश की उत्सुकता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि बिहार के पर्यटकीय विकास में जापान सहयोग कर सकता है. राज्यपाल ने कॉन्सुल जनरल को बताया कि भगवान बुद्ध से जुड़े विभिन्न धार्मिक स्थल बिहार में मौजूद हैं, जिनके विकास के लिए ‘बौद्ध सर्किट’ की स्थापना की गयी है.
इन सभी पर्यटन स्थलों के सम्यक विकास के लिए चरणबद्ध प्रयास किये जा रहे हैं. राज्यपाल ने राजगीर के विश्व शांति स्तूप का उल्लेख करते हुए कहा कि फ्यूजी गुरुजी जैसे जापानी धार्मिक महात्मा के नेतृत्व में बना यह मंदिर बिहार का गौरव है. राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि जापान बिहार के विकास में अपेक्षा के अनुरूप सहयोग करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन