ePaper

छात्र-छात्राओं को अबतक नहीं मिली है प्रोत्साहन राशि : सुशील मोदी

Updated at : 10 Feb 2017 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को अबतक नहीं मिली है प्रोत्साहन राशि : सुशील मोदी

पटना : वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सरकार ने पिछले साल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिलनेवाली 10 हजार की प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं दी है. इस साल की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा भी हो गयी है. सभी स्तर की […]

विज्ञापन
पटना : वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सरकार ने पिछले साल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिलनेवाली 10 हजार की प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं दी है. इस साल की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा भी हो गयी है. सभी स्तर की छात्रवृत्तियों को पहले ही बंद कर चुकी सरकार क्या अब मेधावृत्ति प्रोत्साहन योजना को भी बंद करने का मन बना लिया है.
मोदी ने कहा कि प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास होने वाले सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को मेधावृत्ति के तौर पर 10 हजार और एससी/एसटी के द्वितीय श्रेणी से पास छात्र-छात्राओं को 8 हजार रुपये दिये जाते हैं. मैट्रिक परीक्षा का परिणाम आये 8 महीना हो गया, मगर आज तक सरकार मेधावृत्ति की राशि उपलब्ध नहीं करा पायी है.
एनडीए सरकार के दौरान स्कूलों के जरिए प्रदान की जाने वाली मेधावृत्ति प्रोत्साहन राशि को बैंक खातों में देने के निर्णय हुआ था छात्र-छात्राओं ने खाते तो खुलवा लिए मगर आज तक उन्हें राशि नसीब नहीं हो पायी है.
मोदी ने कहा कि सरकार के पास पैसा नहीं है इसलिए चुनावी साल में स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति की अनिवार्यता को खत्म करने वाले मुख्यमंत्री अब गैर चुनावी साल में शिक्षकों को वेतन तो दे नहीं पा रहे हैं. छात्रों की उपस्थिति को 75 से बढ़ा कर 85 प्रतिशत करना चाह रहे हैं ताकि पोशाक व साइकिल योजना के लाभ से छात्र-छात्राओं को वंचित कर सरकार राशि देने से बच जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन