लालू के बेटे तेज प्रताप की जलेबी बनाते फोटो सोशल मीडिया में वायरल

पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप अपने किसी ना किसी कार्य को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियां बने रहते हैं. तेज प्रताप यादव की जलेबी बनाते एक तसवीर सोशल मीडिया में वायरल हुई है. बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के दौरान तेज प्रताप […]
पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप अपने किसी ना किसी कार्य को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियां बने रहते हैं. तेज प्रताप यादव की जलेबी बनाते एक तसवीर सोशल मीडिया में वायरल हुई है. बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के दौरान तेज प्रताप जलेबी छान रहे थे, उसी वक्त किसी ने यह तसवीर ले ली. बुधवार को सरस्वती पूजा के दौरान तेज प्रताप का लोगों ने अलग ही रूप देखा. इससे पूर्व तेज प्रताप जनमष्टमी के मौके पर हुए एक प्रोग्राम में बांसुरी बजाते नजर आये थे.
पहले भी तेज प्रताप यादव ऐसे कार्यों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. कुछ महीने पहले तेज प्रताप यादव अचानक पिज्जा हट पहुंच गये और उन्होंने वहां पिज्जा के बनने की पूरी कार्रवाई देखी और खुद भी ट्राइ किया. वह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. उसके पहले बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कार्यवाही स्थगित होने पर तेज प्रताप विधानसभा की कैंटीन पहुंचे और वहां पर गाजा मिठाई खुद से बनाया. तेज प्रताप ने क्रिसमस के मौके पर अपने सरकारी आवास पर घुड़सवारी की और कई मौकों पर उन्हें क्रिकेट और साइकिल की सवारी करते देखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




