ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके सिटी में दीदारगंज थाना इलाके में कसरा के पास हुई ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि तीनों कार सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. वहीं इस घटना में एक गंभीर […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके सिटी में दीदारगंज थाना इलाके में कसरा के पास हुई ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि तीनों कार सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. वहीं इस घटना में एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिये भरती कराया गया है. उसकी भी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटों तक फोरलेन को जाम कर दिया. बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, तब जाकर सड़क जाम हटाया जा सका.
जानकारी के मुताबिक पटना से बाहर जा रही एक कार को विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. इतना ही नहीं घटना के बाद ट्रक बगल के खाई में जा गिरा. पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




