नोटबंदी पर कांग्रेस का पीएम मोदी से बड़ा सवाल, 50 दिन में कालाधन कितना आया ?

पटना : प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को पटना समेत सभी जिलों में नोटबंदी के खिलाफ धरना दिया. राजधानी में गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अशोक चौधरी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया. डाॅ अशोक चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में लोकसभा सबसे बड़ा मंदिर है, किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां नोटबंदी से […]
वहीं दूसरी ओर बक्सर सदर से कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के नेतृत्व मेंभारीसंख्यामें जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के खिलाफ धरना दिया. विधायक के बुलावेपर पूरा बक्सर सदर टूटकर विरोध करने पहुंच गया था. भारी संख्या में महिलाओं ने भी इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया. धरना स्थल सभा को संबोधित करते हुए मुन्ना तिवारी ने कहा कि सड़कें सुनी हो जायेंगी तो संसद बेलगाम हो जायेगा. इस अवसर पर जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के फैसले को पूरी तरह विफल बताते हुए, नोटबंदी को गरीब विरोधी बताया. मौके पर विधायक ने सभी आये हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए नोटबंदी पर अपना विरोध दर्ज कराते रहने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




