पटना पहुंचे दलाई लामा के साथ CM नीतीश ने की विशेष पूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2016 2:58 PM
पटना : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा आज बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले लामा का पटना एयरपोर्ट पर स्वागत किया और उनके साथ बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे. पार्क में दलाई लामा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आनंद बोधिवृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया. उसके बाद दलाई लामा […]
पटना : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा आज बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले लामा का पटना एयरपोर्ट पर स्वागत किया और उनके साथ बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे. पार्क में दलाई लामा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आनंद बोधिवृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया. उसके बाद दलाई लामा पार्क में आयोजित विशेष पूजा में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार दलाई लामा के साथ रहे. दलाई लामा के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान बुद्ध स्मृति पार्क का जायजा लिया और बुद्ध स्मृति पार्क में लगे भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा को भी देखा. जानकारी के मुताबिक दलाई लामा बिहार सरकार के विशेष विमान से पटना से सीधे गया जायेंगे और कल से होने वाले कालचक्र पूजा में भाग लेंगे. दलाई लामा की सुरक्षा के लिये बिहार सरकार की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










