ePaper

बिहार में 9000 असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली जून तक

Updated at : 23 Dec 2016 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 9000 असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली जून तक

पटना : बिहार के विश्वविद्यालयों में बहुत जल्द असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जायेगी. बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को बहुत जल्द पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार इस पर काम कर रही है. जून 2017 तक बहाली की प्रक्रिया […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के विश्वविद्यालयों में बहुत जल्द असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जायेगी. बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को बहुत जल्द पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार इस पर काम कर रही है. जून 2017 तक बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. अशोक चौधरी ने बताया कि इसके लिये बिहार राज्य विवि परिषद का गठन किया गया है. अशोक चौधरी राजधानी पटना के वीमेंस कॉलेज के 46 वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे.

अशोक चौधरी ने कहा कि कहीं भी कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोफेसर और लेक्चरर को ध्यान देना होगा. शिक्षा के स्तर को बेहतर करने में इनलोगों की बड़ी भूमिका होती है. इन्हीं के प्रयास से बिहार अपने गौरव को प्राप्त कर सकता है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लागू कर सकता है. अशोक चौधरी ने कहा कि कॉलेज के शिक्षकों को अपने संस्थान में पांच घंटे का समय देना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन