ePaper

नरेंद्र मोदी को भारत की नहीं, दो फीसदी इंडियन की चिंता ज्यादा : लालू

Updated at : 10 Dec 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को भारत की नहीं, दो फीसदी इंडियन की चिंता ज्यादा : लालू

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी के बाद देश में हो रही आम लोगों की परेशानी को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने ट्वीट के जरिये वार करते हुए कहा है कि उन्होंने भारत की चिंता […]

विज्ञापन
पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी के बाद देश में हो रही आम लोगों की परेशानी को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने ट्वीट के जरिये वार करते हुए कहा है कि उन्होंने भारत की चिंता नहीं है, बल्कि उन्हें इंडिया की चिंता ज्यादा है.
माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा है कि देश के 80 फीसदी लोग कृषि से जुड़े हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी को दो फीसदी इंडियन की चिंता है, जिनकी पूंजी से सेंसेक्स ऊपर-नीचे होता है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने नोटबंदी के मामले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि काले धन, नकली नोट और आतंकवाद से लड़ने के उद्देश्य का क्या हुआ?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन