ठंड से ठहरी राजधानी, पटना में पारा 13 डिग्री गिरा

पटना. कोहरे का असर पिछले चार दिनों से जारी है, जिस कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो रहा है. दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट की सबसे अधिक ट्रेनें प्रभावित हैं. राजधानी व संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेन 20-20 घंटे विलंब से पहुंची रही हैं. शनिवार को राजेंद्र नगटर्मिनल से खुलने वाली राजधानी व संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस […]
पटना. कोहरे का असर पिछले चार दिनों से जारी है, जिस कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो रहा है. दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट की सबसे अधिक ट्रेनें प्रभावित हैं. राजधानी व संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेन 20-20 घंटे विलंब से पहुंची रही हैं. शनिवार को राजेंद्र नगटर्मिनल से खुलने वाली राजधानी व संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस रद्द की गयी, ताकि रविवार को अपने निर्धारित समय पर प्रीमियम ट्रेनें रवाना की जा सकें. हालांकि, रविवार को राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से रवाना की गयी. लेकिन, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें रिशिड्यूल की गयीं. वहीं, दिल्ली से पहुंचने वाली राजधानी, संपूर्ण क्रांति, मगध, विक्रमशिला आदि ट्रेनें विलंब से पहुंचीं. श्रमजीवी एक्सप्रेस पांचसे सात घंटे विलंब से पटना जंकशन पहुंच रही है. लेकिन, दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के आसपास गुजरी.
बढ़ गयी ठंड
हिमालय की ओर से चल रही सूखी व तेज ठंडी हवा ने रविवार की सुबह में कोहरे को एक जगह ठहरने नहीं दिया, लेकिन, ठंड ज्यादा महसूस हुई. अगर ऐसी हवा दो दिनों तक लगातार चली, तो न्यूनतम तापमान और गिरावट होगी. इससे रात में ठंड और बढ़ जायेगी यानी ठंड हाड़ कंपकाने वाली होसकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है. इस कारण लोगों को रात में ठंड ज्यादा नहीं लग रही है. लेकिन, सुबह और शाम में अधिक ठंड महसूस हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










