ePaper

सेनारी नरसंहार : दुखन कहार काे सुनाई गयी फांसी की सजा

Updated at : 18 Nov 2016 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
सेनारी नरसंहार : दुखन कहार काे सुनाई गयी फांसी की सजा

जहानाबाद : सेनारी नरसंहार से ही जुड़े एक दूसरे मामले में जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में बीते 10 नवंबर को दोषी करार दुखन कहार के मामले मेंआज फैसला सुनायागया.न्यायालय ने दुखनकहार को फांसी की सजा सुनाई है. बीते 10 नवंबर को अदालत ने इस मामले में 18 नवंबर को सजा सुनाने का समय मुकर्रर किया था. […]

विज्ञापन

जहानाबाद : सेनारी नरसंहार से ही जुड़े एक दूसरे मामले में जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में बीते 10 नवंबर को दोषी करार दुखन कहार के मामले मेंआज फैसला सुनायागया.न्यायालय ने दुखनकहार को फांसी की सजा सुनाई है. बीते 10 नवंबर को अदालत ने इस मामले में 18 नवंबर को सजा सुनाने का समय मुकर्रर किया था. इससे पहले अदालत ने 27 अक्तूबर को मामले के 38 अभियुक्तों में से 15 को दोषी पाया था. अदालत में यह मामला अन्य अभियुक्तों के मामले से अलग चल रहा था.

बता दें कि 18 मार्च, 1999 की रात जहानाबाद जिले के सेनारी गांव में अगड़ी जाति के 34 लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. उस समय इस नरसंहार में प्रतिबंधित संगठन माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर (एमसीसी) को शामिल माना गया था. घटना के बारे में बताया जाता है कि एमसीसी के सैकड़ों लोगों ने 18 मार्च, 1999 की रात सेनारी गांव की घेराबंदी की थी. फिर चुन-चुन कर जाति विशेष के पुरुषों को घरों से निकालकर गांव के ही ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास लाकर हत्या कर दी गयी थी. बताया जाता है कि इस नरसंहार को शाम साढ़े सात से रात 10 बजे के बीच अंजाम दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन