तेजस्वी ने 27 वें जन्मदिन पर वृक्षारोपण करने की अपील की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2016 3:11 PM
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 27 वां जन्मदिन है. तेजस्वी यादव को शुभकामना देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है. तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ निश्चय यात्रा पर हैं. तेजस्वी को राजद कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी है. वहीं तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन पर लोगों से वृक्षारोपण […]
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 27 वां जन्मदिन है. तेजस्वी यादव को शुभकामना देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है. तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ निश्चय यात्रा पर हैं. तेजस्वी को राजद कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी है. वहीं तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन पर लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि प्रदूषण को लेकर बिहार की स्थिति भी दिल्ली की तरह ना हो इसके लिये वृक्षारोपण करने की जरूरत है. वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर आज सुबह में बधाई देने वालों का तांत लगा रहा.
कार्यकर्ताओं और कुछ आम लोगों ने सुबह में ही बधाई दी. राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा है कि तेजस्वी यादव इस समय सीएम के साथ निश्चय यात्रा पर हैं. पार्टी कार्यालय और तेजस्वी के आवास के आसपास शुभकामनाओं वाले होर्डिंग लगाये गये हैं. तेजस्वी यादव राजद के युवा नेता हैं और लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र हैं. तेजस्वी राजद की टिकट पर राघोपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. तेजस्वी यादव ने क्रिकेट में भी अपना हाथ आजमाया और अब राजनीति में सक्रिय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










