ePaper

CM नीतीश ने दिया भगवान भास्कर को अर्ध्य

Updated at : 07 Nov 2016 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
CM नीतीश ने दिया भगवान भास्कर को अर्ध्य

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया. पटना के गंगा घाटों पर जहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु उमड़े वहीं मुख्यमंत्री ने भी अर्ध्य देने के बाद सभी घाटों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर सीएम की बहन और भाभी […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया. पटना के गंगा घाटों पर जहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु उमड़े वहीं मुख्यमंत्री ने भी अर्ध्य देने के बाद सभी घाटों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर सीएम की बहन और भाभी ने अर्ध्य दिया. मौके पर मुख्यमंत्री के परिवार के साथ पार्टी के लोग भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है. उन्होंने एक बार फिर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी. सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी की वजह से घाटों को तैयार करने में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन सबकुछ ठीक-ठाक रहा.

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री आवास पर हर साल छठ पूजा का आयोजन होता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पूजा के दौरान पटना ही रहना पसंद करते हैं. छठ को लेकर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सपा के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिये लखनऊ भी नहीं गये. उन्होंने मीडिया से कहा था कि वे छठ की वजह से लखनऊ नहीं जा पा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन