लालू-राबड़ी ने दी छठ पर्व की बधाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य और देशवासियों को छठ पर्व की बधाई और शुभकामना दी है. उन्होंने कहा है कि लोक आस्था और अनुशासन का महापर्व छठ देश और राज्यवासियों के जीवन मे बेशुमार खुशियां लेकर आये. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नहाय-खाय से छठ पर्व शुरू […]
विज्ञापन
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य और देशवासियों को छठ पर्व की बधाई और शुभकामना दी है. उन्होंने कहा है कि लोक आस्था और अनुशासन का महापर्व छठ देश और राज्यवासियों के जीवन मे बेशुमार खुशियां लेकर आये. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नहाय-खाय से छठ पर्व शुरू हो गया है. उन्होंने राज्यवासियों से अपील किया है कि वे इस आस्था के महान पर्व छठ को मेलजोल और भाईचारा के साथ मिल कर मनायें.
राज्यसभा सांसद डॉ मीसा भारती, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी छठ की बधाई और शुभकामनाएं दी है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को गंगा घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने छठव्रतियों से अपील किया है कि वे छठ घाटों पर सावधानी से जायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










