बिहार : मसाैढ़ी में कोचिंग गयी किशोरी का अपहरण

Published at :16 Oct 2016 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मसाैढ़ी में कोचिंग गयी किशोरी का अपहरण

मसौढ़ी : बिहार में पटना से सटे मसौढ़ी में कोचिंग में पढ़ने गयी शिवाजी नगर की 14 वर्षीया छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में छात्रा की मां ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के मुताबिक छात्रा बीते बुधवार की सुबह रोज की […]

विज्ञापन

मसौढ़ी : बिहार में पटना से सटे मसौढ़ी में कोचिंग में पढ़ने गयी शिवाजी नगर की 14 वर्षीया छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में छात्रा की मां ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के मुताबिक छात्रा बीते बुधवार की सुबह रोज की भांति अपने घर से पास में ही स्थित कोचिंग में पढ़ने गयी थी. इसी दौरान शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया गया.

इंतजार करने के बाद जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिल सकी. थक-हार कर शनिवार को उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि एक खास सेलफोन नंबर से छात्रा की अक्सर बात होती थी और जब उसकी मां ने उक्त नंबर पर डायल किया, तो विभिन्न नाम से सेलफोन उठाया गया, जिससे कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी.

छात्रा की मां के मुताबिक वह अपने घर से 11 हजार रुपये व सोने की कानबाली भी अपने साथ ले गयी है. इधर, पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक से पूछताछ की है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन