नक्सली संगठनों के बंद को लेकर हाइ अलर्ट, पेट्रोलिंग तेज

Published at :08 Oct 2016 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सली संगठनों के बंद को लेकर हाइ अलर्ट, पेट्रोलिंग तेज

पटना / सीवान: बिहार में 10 और 11 अक्तूबर को नक्सलवादी संगठनों के भारत बंद को लेकर रेलवे में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से ट्रेनों के साथ-साथ ट्रैकों की लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं. सभी थानों के अलावा एसपी कार्यालय और पुलिस पिकेट को विशेष सावधानी बरतने का […]

विज्ञापन

पटना / सीवान: बिहार में 10 और 11 अक्तूबर को नक्सलवादी संगठनों के भारत बंद को लेकर रेलवे में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से ट्रेनों के साथ-साथ ट्रैकों की लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं. सभी थानों के अलावा एसपी कार्यालय और पुलिस पिकेट को विशेष सावधानी बरतने का निर्देश जारी कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग द्वारा जारी सूचना के बाद खासकर रेलवे ट्रैक और स्टेशनों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. आरपीएफ व जीआरपी बंद के आह्वान के पहले ही काफी सतर्क है. सीवान जंकशन पर ट्रेनों के रुकते ही बोगी की सघन जांच की जा रही है.

संदिग्ध व्यक्तियों को देखते ही उनकी जांच और पूछताछ की जा रही है.रात्रि में सीवान से गुजरने वाली ट्रेनों पर आरपीएफ व जीआरपी की विशेष नजर है. रात्रि में विशेषकर ट्रैको की पेट्रोलिंग की जा रही है.आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा में पर्याप्त बल व पदाधिकारियों को लगाया गया है.जीआरपी थानाध्यक्ष सिंहेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के आलोक में सुरक्षा के प्रत्येक पहलुओं को ध्यान में रखकर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि ट्रेनों में चलने वाले स्कॉर्ट बल को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन