ePaper

लालू के बेटों के साथ दिखा पत्रकार हत्याकांड का एक और आरोपी, फोटाे वायरल

Updated at : 26 Sep 2016 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
लालू के बेटों के साथ दिखा पत्रकार हत्याकांड का एक और आरोपी, फोटाे वायरल

पटना : बिहार के सीवान मेंपत्रकारराजदेव रंजनहत्याकांड में एकअन्य संदिग्ध की कुछताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इनमें से एकतस्वीर मेंराजदेवरंजन हत्यामामलेमें वांछित जावेद भट्टउपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ तो दूसरी में वह स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप के साथ दिख रहा है.साथ ही एक अन्य फोटो में वह बंदूक लियेएक कार के सामने […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के सीवान मेंपत्रकारराजदेव रंजनहत्याकांड में एकअन्य संदिग्ध की कुछताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इनमें से एकतस्वीर मेंराजदेवरंजन हत्यामामलेमें वांछित जावेद भट्टउपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ तो दूसरी में वह स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप के साथ दिख रहा है.साथ ही एक अन्य फोटो में वह बंदूक लियेएक कार के सामने खड़ा दिख रहा है.

बता दें कि पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में वांछित जावेद को सीबीआइ तलाश रही है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल ताजा तस्वीरों में फरार आरोपी जावेद भट्ट दो अलग-अलग तस्वीरों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के दोनों बेटों उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ दिखाई दे रहा है.चर्चा है कि ये फोटों हाल ही के दिनों के हैं.हालांकि प्रभात खबर इन तस्वीरों की सत्यता को लेकर किसी तरह से पुष्टि नहीं करता है.

मालूम हाे कि इसके पहले तेजप्रताप के साथ राजदेव हत्याकांड का एक और संदिग्ध मो. कैफ की तस्वीर सोशल मीडिया वायरल थी. पत्रकार हत्याकांड में आरोपी जावेद की खोज में सीबीआइ की टीम उसके घर पर जा चुकी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.पत्रकारहत्याकांड के आरोपी जावेद और जिम्मी अभी भी फरार हैं. इस बीच संदिग्धों में शामिल मो. कैफ और सोनू ने कोर्ट मेंआत्मसमर्पण कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन