मोकामा के बाहुबली MLA अनंत सिंह पर नहीं लगेगा CCA!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना. मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर सरकार की तरफ से सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) नहीं ही लगाया जायेगा. इसे लेकर गृह मंत्रालय में कोई ठोस पहल भी नहीं शुरू की गयी है. इससे संबंधित पहला प्रस्ताव जो जिला प्रशासन ने गृह विभाग को भेजा था, उसमें विभाग ने यह लिखकर लौटा दिया कि […]
विज्ञापन
पटना. मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर सरकार की तरफ से सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) नहीं ही लगाया जायेगा. इसे लेकर गृह मंत्रालय में कोई ठोस पहल भी नहीं शुरू की गयी है. इससे संबंधित पहला प्रस्ताव जो जिला प्रशासन ने गृह विभाग को भेजा था, उसमें विभाग ने यह लिखकर लौटा दिया कि कोई अपराधी जेल में बंद है, तो उस पर सीसीए लगाने का कोई औचित्य नहीं बनता है.
इस पर जिला प्रशासन फिर से प्रस्ताव तैयार करके गृह विभाग भेजने की तैयारी में जुटा है. परंतु विभागीय स्तर पर इस मामले की तैयारी को देखते हुए लग रहा है कि गृह विभाग ऐसे किसी मुड में नहीं है. वह सीसीए लगाने या ऐसे किसी प्रस्ताव पर वह अनुशंसा को अंतिम रूप देने का मन नहीं बनाया है. विभागीय सूत्रों का कहना है कि सीसीए लगाने के लिए किसी आरोपी का जेल से बाहर रहना जरूरी है. बिना जेल से बाहर रहे किसी पर सीसीए नहीं लगाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










