ePaper

बिहार बाढ़ : अब तक 204 की मौत गंगा अब खतरे के निशान से नीचे

Updated at : 06 Sep 2016 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार बाढ़ : अब तक 204 की मौत गंगा अब खतरे के निशान से नीचे

पटना : बिहार में हाल में आयी बाढ़ से प्रदेश की 40 लाख आबादी अब भी इससे प्रभावित है, लेकिन गंगा नदी राज्य के सातों स्थान पर अब खतरे के निशान से नीचे बह रही है. केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के सभी बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध सुरक्षित हैं. केंद्रीय जल […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में हाल में आयी बाढ़ से प्रदेश की 40 लाख आबादी अब भी इससे प्रभावित है, लेकिन गंगा नदी राज्य के सातों स्थान पर अब खतरे के निशान से नीचे बह रही है. केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के सभी बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध सुरक्षित हैं. केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगा नदी सहित अन्य नदियां बूढी गंडक, बागमति नदी और महानंदा नदी अब खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं जबकि कमला बलान और कोसी नदी अब भी एक-एक स्थान पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

नदियों का जलस्तर नीचे

गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे बक्सर, हाथीदह और मुंगेर में क्रमश: 57.69 मीटर, 41.11 मीटर और 37.64 मीटर रहा जबकि इसका जलस्तर आज दोपहर 12 बजे दीघाघाट, गांधीघाट, भागलपुर, और कहलगांव में क्रमश: 48.8 मीटर, 47.91 मीटर, 32.51 मीटर और 30.85 मीटर रहा. आज प्रात: 6 बजे बिहार में गंगा नदी का जलस्तर इन सभी स्थानों पर खतरे के निशान से नीचे था. कमला बलान नदी का जलस्तर आज प्रात: 8 बजे झंझारपुर में खतरे के निशान से 84 सेमी ऊपर था. कोसी नदी का जलस्तर आज प्रात: 6 बजे बलतारा खतरे के निशान से 84 सेमी ऊपर था जबकि बसुआ एवं कुरसैला में खतरे के निशान से क्रमश: 83 सेमी और 9 सेमी नीचे था. मौसम विभाग के मुताबिक कल सुबह तक बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की से साधारण वर्षा होने की संभावना है.

अबतक 204 लोगों की मौत

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी मुताबिक प्रदेश में गंगा सहित अन्य नदियों में हाल में आयी बाढ़ से कुल 104 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें भोजपुर जिला में 21, समस्तीपुर में 15, बेगूसराय और वैशाली में 12..12, पटना और सारण में 11..11, खगड़िया में 10, लखीसराय में 6, भागलपुर में 5 तथा बक्सर एवं मुंगेर जिला में एक..एक व्यक्ति की मौत हुई है. बिहार में हाल में आयी बाढ़ से 3.90 लाख मवेशी प्रभावित हुए और मरने वाले मवेशियों की कुल संख्या 86 है. उल्लेखनीय है कि इस मौसम में बिहार में दो चरणों में आयी बाढ़ से प्रदेश के कुल 24 जिला प्रभावित हुए हैं और अबतक कुल 205 लोगों की जान जा चुकी है.

राहत बचाव कार्य जारी

बिहार में इन दिनों गंगा नदी के बढ़े हुए जल स्तर एवं तेज जल प्रवाह के कारण इस नदी के किनारे अवस्थित जिलों यथा बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर एवं कटिहार जिलों में कमोबेस बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पटना, वैशाली, भोजपुर एवं सारण जिला के दियारा क्षेत्र :नदी किनारे वाले इलाके: बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं.

इन 12 जिलों की 40 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है जिनमें से 3.17 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और इनमें से 1.98 लाख लोग सरकार द्वारा चलाये जा रहे 378 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं. बाढ़ राहत शिविरों में लाये गए लोगों के लिए पका हुआ भोजन, पीने का पानी, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाएं, साफ-सफाई एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए कुल 2973 नावें परिचालित की जा रही हैं तथा एन0डी0आर0एफ और एस0डी0आर0एफ0 की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन