बिहार में पहले शिक्षकों को दें, फिर अपना वेतन लें सीएम नीतीश : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि एेसे शिक्षक दिवस का क्या मतलब जब राज्य के शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं मिला हो. सरकार का खजाना खाली है तो सरकार कह दे कि सिर्फ पर्व पर ही शिक्षकों को वेतन देगी. उन्होंने सवालिया लहजे […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि एेसे शिक्षक दिवस का क्या मतलब जब राज्य के शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं मिला हो. सरकार का खजाना खाली है तो सरकार कह दे कि सिर्फ पर्व पर ही शिक्षकों को वेतन देगी. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि किया मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारी यह घोषणा करेंगे कि शिक्षकों को वेतन देने के बाद ही वे लोग वेतन लेंगे. सरकार के सात निश्चय में कृषि और किसान की कोई चर्चा नहीं है. उनके इशारे पर मुुकदमेबाजी की धमकी से डरनेवाले नहीं हैं. मोदी सोमवार को पूर्व मंत्री रामदेव महतो की पुण्यतिथि पर भाजपा की ओर से आयोजित शिक्षक-किसान समारोह में बोल रहे थे.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि रामदेव महतो से प्रेरणा लेने की जरूरत है. नीतीश सरकार राज्य के किसानों व शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है. दोनों का कोई सम्मान नहीं है. पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने रामदेव महतो को प्रतिभा का धनी बताया. कार्यक्रम को विधायक अरुण सिन्हा, नीतीन नवीन आदि ने भी संबोधित किया.इस मौके पर विधान पार्षद संजय मयुख, लालबाबू प्रसाद , महानगर अध्यक्ष सीताराम पांडे मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










