ePaper

बाढ़ राहत कार्य की शत्रु ने की प्रशंसा

Updated at : 05 Sep 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ राहत कार्य की शत्रु ने की प्रशंसा

सांसद ने राहत कैंप का जायजा लिया बख्तियारपुर : बाढ़पीड़ितों के बीच सरकार द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्य पर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने संतोष व्यक्त किया है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बाढ़ के कारण बेघर होकर राहत कैंपों में गुजर-बसर कर रहे विस्थापितों के बीच राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा राहत […]

विज्ञापन
सांसद ने राहत कैंप का जायजा लिया
बख्तियारपुर : बाढ़पीड़ितों के बीच सरकार द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्य पर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने संतोष व्यक्त किया है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बाढ़ के कारण बेघर होकर राहत कैंपों में गुजर-बसर कर रहे विस्थापितों के बीच राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा राहत कार्य प्रशंसनीय है लेकिन, बाढ़पीड़ितों के लिए अभी भी बहुत कुछ करना बाकी हैं.
रविवार को श्रीगणेश उच्च विद्यालय में बाढ़पीड़ितों का जायजा लेने के बाद सांसद ने कहा कि यह समय लड़ाई– झगड़े व राजनीतिक करने के बजाय सबों को मिल-बैठ कर पीड़ितों के पुर्नवास के लिए प्रयास करने का है. उन्होंने बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा अपनायी गयी नदियों के जोड़ने की नीति पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि नदियों को आपस में जोड़ कर ही बाढ़ की समस्या से निजात पाया जा सकता है.
अन्यथा हमें बार- बार इस तरह की परेशानियों काे झेलने के लिए तैयार रहना होगा. उन्होंने इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार को मिल कर काम करने की नसीहत दी. मौके पर स्थानीय विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, अमलेश चौहान, अशोक सिंह, पप्पू सिंह, मोहम्मद निजाम, विजय यादव, मंटू सिंह व चंद्रभानु पासवान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन