ePaper

बिहार में बाढ़ से 19 और की मौत, 41.90 लाख आबादी प्रभावित

Updated at : 03 Sep 2016 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ से 19 और की मौत, 41.90 लाख आबादी प्रभावित

पटना : बिहार में गंगा सहित अन्य नदियों में हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान 19 और लोगों की मौत होने के साथ 41.90 लाख आबादी प्रभावित है. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान 19 और […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में गंगा सहित अन्य नदियों में हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान 19 और लोगों की मौत होने के साथ 41.90 लाख आबादी प्रभावित है. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान 19 और लोगों की मौत होने के साथ इससे मरने वालों की संख्या अब 98 हो गयी है. हाल में आयी बाढ़ से कुल 98 लोगों की मौत हो गयी है जिनमें भोजपुर जिला में 21, समस्तीपुर में 14, बेगूसराय और वैशाली में 12..12, पटना और सारण में 11..11, खगड़िया में 7, लखीसराय में 6, भागलपुर में 2 तथा बक्सर एवं मुंगेर जिला में एक..एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है.

अबतक 208 लोगों की हुई है मौत

बिहार में हाल में आयी बाढ़ से प्रभावित हुए और मरने वाले मवेशियों की कुल संख्या क्रमश: 3.90 लाख और 73 है. उल्लेखनीय है कि इस मौसम में बिहार में दो चरणों में आयी बाढ़ से प्रदेश के कुल 24 जिला प्रभावित हुए हैं और अब तक कुल 208 लोगों की जान जा चुकी है. बिहार में इन दिनों गंगा नदी के बढ़े हुए जल स्तर एवं तेज जल प्रवाह के कारण इस नदी के किनारे अवस्थित जिलों यथा बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर एवं कटिहार जिलों में भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पटना, वैशाली, भोजपुर एवं सारण जिला के दियारा क्षेत्र :नदी किनारे वाले इलाके: बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं.

राहत बचाव कार्य जारी

इन 12 जिलों की 41.90 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है जिनमें से 6.96 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और इनमें से 4.20 लाख लोग सरकार द्वारा चलाए जा रहे 696 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं. राहत शिविरों में लाये गये लोगों के लिए पका हुआ भोजन, पीने का पानी, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाएं, साफ-सफाई एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए कुल 2714 नावें परिचालित की जा रही हैं तथा एन0डी0आर0एफ और एस0डी0आर0एफ0 की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन