ePaper

बिहार बाढ़ : गंगा नदी के जलस्तर में सात स्थानों पर गिरावट जारी

Updated at : 03 Sep 2016 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार बाढ़ : गंगा नदी के जलस्तर में सात स्थानों पर गिरावट जारी

पटना : बिहार से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में प्रदेश में सात स्थानों पर गिरावट जारी है. बिहार के सभी बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध सुरक्षित हैं. केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे बक्सर, हाथीदह और मुंगेर में क्रमश: 57.95 मीटर, 41.43 मीटर और 38.24 […]

विज्ञापन

पटना : बिहार से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में प्रदेश में सात स्थानों पर गिरावट जारी है. बिहार के सभी बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध सुरक्षित हैं. केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे बक्सर, हाथीदह और मुंगेर में क्रमश: 57.95 मीटर, 41.43 मीटर और 38.24 मीटर रहा जबकि इसका जलस्तर आज दोपहर 12 बजे दीघाघाट, गांधीघाट, भागलपुर, और कहलगांव में क्रमश: 49.96 मीटर, 47.96 मीटर, 33.24 मीटर और 31.80 मीटर रहा. आज प्रात: 6 बजे गंगा नदी का जलस्तर कहलगांव में खतरे के निशान से क्रमश: 83 सेमी ऊपर था जबकि गांधीघाट, हाथीदह और भागलपुर में खतरे के निशान से क्रमश: 58 सेमी, 34 सेमी और 38 सेमी नीचे था.

बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर आज प्रात: 6 बजे खगडिया में खतरे के निशान से 7 सेमी ऊपर था. बागमती नदी का जलस्तर आज प्रात: 06 बजे बेनीबाद में खतरे के निशान से 96 सेमी नीचे था. कमला बलान नदी का जलस्तर आज प्रात: 08 बजे झंझारपुर में खतरे के निशान से 28 सेमी ऊपर था. कोसी नदी का जलस्तर आज प्रात: 6 बजे बलतारा एवं कुरसेला में खतरे के निशान से क्रमश: 50 सेमी एवं 57 सेमी ऊपर था जबकि बसुआ में खतरे के निशान से 100 सेमी नीचे था. महानंदा नदी का जलस्तर आज प्रात: 06 बजे ढेंगराघाट में खतरे के निशान से 83 सेमी नीचे था. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल सुबह तक बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की से साधारण वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन