पटना हाईकोर्ट का कड़ा निर्देश. जेपी विवि घोटाले की विस्तृत जांच करे निगरानी विभाग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2016 5:11 PM

विज्ञापन

पटना : पटना हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में आज निगरानी को निर्देश देते हुए कहा कि बिहार के छपरा स्थित जय प्रकाश नारायण विवि और उसके अंगीभूत कॉलेजों में हुए अनियमितता की जांच निगरानी करेगी. हाईकोर्ट ने इस मामले की विस्तृत जांच के लिये निगरानी विभाग को नामित किया है. कोर्ट ने सोमवार को […]

विज्ञापन

पटना : पटना हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में आज निगरानी को निर्देश देते हुए कहा कि बिहार के छपरा स्थित जय प्रकाश नारायण विवि और उसके अंगीभूत कॉलेजों में हुए अनियमितता की जांच निगरानी करेगी. हाईकोर्ट ने इस मामले की विस्तृत जांच के लिये निगरानी विभाग को नामित किया है. कोर्ट ने सोमवार को इस मामले पर दायर याचिका की सुनवाई करते हुए यह फैसला किया. आज कोर्ट में विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की. रिपोर्ट में करोड़ों रुपये के हेराफेरी का मामला सामने आया है.

कोर्ट ने मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए निगरानी विभाग को 6 सप्ताह के अंदर विस्तृत जांच कर मामले की रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई एक बार फिर 6 सप्ताह बाद होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन