दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वालों के लिए चलेगी एसी पूजा स्पेशल ट्रेन

Published at :25 Aug 2016 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वालों के लिए चलेगी एसी पूजा स्पेशल ट्रेन

पटना : पूजा के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इस बढ़े भीड़ में यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो, इसको लेकर पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने दो स्टेशनों से एसी पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है. इसमें नयी दिल्ली-बरौनी-नयी दिल्ली और दरभंगा-नयी […]

विज्ञापन
पटना : पूजा के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इस बढ़े भीड़ में यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो, इसको लेकर पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने दो स्टेशनों से एसी पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है.
इसमें नयी दिल्ली-बरौनी-नयी दिल्ली और दरभंगा-नयी दिल्ली-दरभंगा शामिल है. यह दोनों ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगा. गाड़ी संख्या 04404 नयी दिल्ली-बरौनी एसी एक्सप्रेस स्पेशल 30 सितंबर से 29 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार चलेगी. नयी दिल्ली से शाम 7:25 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 6:50 बजे बरौनी पहुंचेगी.
वहीं गाड़ी संख्या 04403 बरौनी-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस स्पेशल एक सितंबर से 30 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन बुधवार व शनिवार को बरौनी से खुलेगी. बरौनी से रात्रि 9:35 बजे खुलकर अगले दिन रात्रि 10:10 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. साथ ही गाड़ी संख्या 04406 दिल्ली-दरभंगा एसी एक्स स्पेशल 29 सितंबर से 28 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को दिल्ली से खुलेगी. दिल्ली से दिन के 11:15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 04405 दरभंगा-दिल्ली एसी एक्सप्रेस स्पेशल 30 सितंबर से 29 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को दरभंगा से खुलेगी.
दरभंगा स्टेशन से दिन के 12:00 बजे खुलकर अगले दिन 12:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी. गौरतलब है कि यह दोनों पूजा स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबांकी, लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन