ePaper

राजनाथ सिंह से सीएम नीतीश का आग्रह, खुले दिमाग वाले एक्सपर्ट अफसरों को भेजें

Updated at : 23 Aug 2016 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
राजनाथ सिंह से सीएम नीतीश का आग्रह, खुले दिमाग वाले एक्सपर्ट अफसरों को भेजें

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजने की मांग की है. सोमवार को बाढ़ की स्थिति जानने के लिए जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बात की तो उन्होंने यह अपील की. नीतीश ने […]

विज्ञापन

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजने की मांग की है. सोमवार को बाढ़ की स्थिति जानने के लिए जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बात की तो उन्होंने यह अपील की.

नीतीश ने केंद्रीय गृह मंत्री से कहा कि विशेषज्ञों की टीम में उन्हें ही भेजियेगा जिनका दिमाग खुला हो, जो पहले से बायस्ड हैं, उन्हें मत भेजिये. नहीं तो वे आयेंगे और कुछ बोल कर चले जायेंगे. हमलोगों की कोई कुछ सुनेंगे नहीं. फरक्का बांध तक शिल्ट जमा है. बांध को ध्वस्त करना संभव नहीं है. उसके कारण जो समस्या हुई है, उसका वैज्ञानिक व विशेषज्ञ रास्ता निकाले.

मुख्यमंत्री ने बिहार विधान परिषद में झारखंड के मंत्री सरयू राय की मासिक पत्रिका ”युगांतर प्रकृति ” के विमोचन पर गंगा के जल स्तर में वृद्धि पर चिंता भी जाहिर की. मुख्यमंत्री ने कहा कि गाद (शिल्ट) के कारण गंगा छिछली होती जा रही है. जब से फरक्का बराज का निर्माण हुआ है, शिल्ट बढ़ रहा है. गंगा छिछली हो गयी है और गहरी नहीं है. धार भी सिमटती जा रही है. ऐसे में दूसरी नदियों का पानी गंगा में आता है तो वह फैलता है. गंगा बेसिन रिवर अथोरिटी की बैठक में नेशनल शिल्ट मैनेजमेंट पॉलिसी चलाने का मुद्दा उठाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन