ePaper

शत्रुघ्न सिन्हा आज फिर से करेंगे नाटक, नीतीश होंगे दर्शक

Updated at : 19 Aug 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा आज फिर से करेंगे नाटक, नीतीश होंगे दर्शक

पटना : पटना के लोगों को शुक्रवार को एक बार फिर से फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाटक देखने का मौका मिलेगा. शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी टीम आजशाम सात बजे राजधानी स्थित एसके मेमोरियल हॉल में परफॉर्म करेंगी. हास्य नाटक ‘पति, पत्नी और मैं’ में शत्रुघ्न खुद भी अभिनय करेंगे. नाटक का […]

विज्ञापन

पटना : पटना के लोगों को शुक्रवार को एक बार फिर से फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाटक देखने का मौका मिलेगा. शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी टीम आजशाम सात बजे राजधानी स्थित एसके मेमोरियल हॉल में परफॉर्म करेंगी. हास्य नाटक ‘पति, पत्नी और मैं’ में शत्रुघ्न खुद भी अभिनय करेंगे. नाटक का आयोजन बिहार के कला, संस्कृति विभाग की ओर से किया जा रहा है.

मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हाआज जिस नाटक को करेंगे उसका मंचन 16 साल पहले यानि 17 अक्टूबर 2001 को भीउन्होंने तत्कालीनमुख्यमंत्री राबड़ी देवी औरराजदप्रमुख लालू प्रसाद यादव के समक्ष किया था. इससे पहले फिल्म अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प कक्ष में औपचारिक मुलाकात की.

मुलाकात में शत्रुघ्न सिन्हा ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 19 अगस्त को संध्या 7 बजे कला, संस्कृति व युवा विभाग, जिला प्रशासन पटना व बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित ‘पति, पत्नी और मैं’ हास्य नाटक के संबंध में चर्चा की. चर्चा के दौरान नाटक के अन्य कलाकार भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री शुक्रवार को आयोजित इस हास्य नाटक देखने जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन