ePaper

बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 89 हुई, 33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Updated at : 05 Aug 2016 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 89 हुई, 33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

पटना : बिहार में बाढ़ के कारण आज 25 और लोगों की मौत के साथ ही अभी तक 89 लोगों की बाढ़ से मौत हो चुकी है जबकि 14 जिले के 33 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं. आपदा प्रबंधन विभाग ने एक बयान में कहा कि बाढ़ से प्रभावित जिलों में सारण नवीनतम जिला […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में बाढ़ के कारण आज 25 और लोगों की मौत के साथ ही अभी तक 89 लोगों की बाढ़ से मौत हो चुकी है जबकि 14 जिले के 33 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं. आपदा प्रबंधन विभाग ने एक बयान में कहा कि बाढ़ से प्रभावित जिलों में सारण नवीनतम जिला है. इसने कहा कि बाढ़ से सर्वाधिक मौत पूर्णिया :26: में हुई है. इसके बाद अररिया में 21, कटिहार में 15, सुपौल में आठ और किशनगंज में पांच लोगों की बाढ़ से मौत हुई है.

कई जिले जलमग्न

बयान में कहा गया है कि मधेपुरा और गोपालगंज में चार-चार लोगों की, दरभंगा में तीन और सहरसा, मुजफ्फरपुर तथा सारण में एक…एक व्यक्ति की बाढ़ से मौत हुई है. महानंदा, बखरा, कंकई, परमार, कोसी और अन्य नदियों के कारण पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, सुपौल, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले जलमग्न हुए हैं.

कटिहार में खतरे के निशान से ऊपर

हालिया खबरों के मुताबिक कहलगांव :भागलपुर: में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है जबकि सीवान जिले में घाघरा नदी कुछ जगहों पर खतरे के निशान के ऊपर है. खगड़िया में बूढ़ी गंडक भी खतरे के निशान के ऊपर है जबकि कोसी नदी खगड़िया और कटिहार जिले में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन