ePaper

राबड़ी ने किया सवाल, एक आदमी पियेगा तो पूरा परिवार क्यों जायेगा जेल ?

Updated at : 29 Jul 2016 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
राबड़ी ने किया सवाल, एक आदमी पियेगा तो पूरा परिवार क्यों जायेगा जेल ?

पटना : आज मानसून सत्र के पहले दिन बिहार विधानमंडल की कार्यवाही में भाग लेने पहुंची राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एकनिजीसमाचार चैनल से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार के शराबबंदी को लेकर बनाये गये कानून पर सवाल खड़े किये. राबड़ी देवी ने मीडिया को शराबबंदी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा […]

विज्ञापन

पटना : आज मानसून सत्र के पहले दिन बिहार विधानमंडल की कार्यवाही में भाग लेने पहुंची राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एकनिजीसमाचार चैनल से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार के शराबबंदी को लेकर बनाये गये कानून पर सवाल खड़े किये. राबड़ी देवी ने मीडिया को शराबबंदी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर किसी घर का कोई एक शख्स शराब पियेगा तो पूरा परिवार कैसे जेल चला जायेगा? राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि मीडिया में इसे लेकर अफवाह भी है. राबड़ी देवी ने कहा कि शराबबंदी के इस कानून के मसले पर आपस में बैठकर बातचीत की जायेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राबड़ी देवी ने कहा कि शराबबंदी को लेकर पूरे देश में माहौल बन रहा है. कई जगहों पर इस कानून को लागू करने के लिये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे काफी फायदा हुआ है. मानसून सत्र के कम दिन होने पर उन्होंने कहा कि यह सत्र छोटा ही होता है. राबड़ी ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगी. गौरतलब हो कि नये उत्पाद संशोधन अधिनियम के मुताबिक शराब के मामले में पकड़े जाने पर परिवार के सभी बालिग सदस्यों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है. बिहार में इन दिनों पूर्ण शराबबंदी लागू है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन