BJP-RSS के नेता चमड़े के जूते पहनने छोड़ दें : लालू प्रसाद

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज भाजपा व आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है. लालू प्रसाद ने लोगों से अपील किया है कि भाजपा-आरएसएस के नेता कहींचमड़े के जूते पहने दिखे तो हल्ला करो. उन्होंने कहा कि इन लोगों को यह बताना चाहिए कि वे किस चीजसेबना जूता पहनते है. आगे हमला तेज […]
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज भाजपा व आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है. लालू प्रसाद ने लोगों से अपील किया है कि भाजपा-आरएसएस के नेता कहींचमड़े के जूते पहने दिखे तो हल्ला करो. उन्होंने कहा कि इन लोगों को यह बताना चाहिए कि वे किस चीजसेबना जूता पहनते है. आगे हमला तेज करते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि भाषण गाय और गोमांसपर और पहनतेहै सब चमड़ा का जूता. जनता ऐसे लोगों को देखे.
10, सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो ने यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि गाय और गोमांस पर उपदेश देने वाले भाजपा और आरएसएस के नेता पहले चमड़ा का जूता पहनना छोड़े. मेरे तरह कपड़ा का जूता पहने या लकड़ी का खराऊं पहने. लालू प्रसाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और आरएसएस के सभी नेता चमड़ा का जूता पहनते है और वोट के लिए सांप्रदायिकता फैलाते है.
राज्य सरकार और निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत मिले आरक्षण
लालू प्रसाद ने कहा कि राज्य के लोगों को राज्य सरकार और निजी क्षेत्र की नौकरी में 80 प्रतिशत आरक्षण मिले. आंध्रप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलांगना आदि राज्यों में यह प्रावधान पहले से लागू है. ऐसा नहीं होने से बिहार के लोगों को बिहार में भी नौकरी नहीं मिलती है और बाहर जाने पर शिवसेना ऐसे तत्वों द्वारा खदेड़ा जाता है.लालू प्रसाद ने कहा कि इसके लिए जल्द ही वे नीतीश कुमार से बात करेंगे.
बिहार में दलितों पर हमला भाजपा-आरएसएस की साजिश
राजद सुप्रीमाे ने बिहार में दलितों पर बढ़ रहे हमला संबंधी प्रश्न के जवाब में कहा कि यह सब भाजपा और आरएसएस की साजिश है. दलित को पेशाब पिलाने वाला कौन है? आरएसएस के लोग यह सब संगठित तरीके से करवा रहा है. इसके साथ ही उन्हाेंने कहा कि देश में भाजपा को नेश्तनाबुद करने के लिए तमाम सेक्युलर ताकत को एक होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




