ePaper

नीतीश कल बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

Updated at : 27 Jul 2016 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कल बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और पूर्णिया जिला मुख्यालय में बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में आज नीतीश ने मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ राज्य में बाढ […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और पूर्णिया जिला मुख्यालय में बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में आज नीतीश ने मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ राज्य में बाढ की स्थिति, बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा की.

हवाई सर्वेक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज जिला के प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वे तुरंत अपने प्रभार के जिलों के लिये प्रस्थान कर जाये और अपने प्रभार के जिले में जाकर बाढ़ एवं बचाव कार्यों में आवश्यक पर्यवेक्षण तथा सहयोग प्रदान करें. नीतीश कल बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ पूर्णिया जिला मुख्यालय में बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे.

बाढ़ में फंसे 4000 हजार लोगों को निकाला गया

इस बीच पटना के बिहटा स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल :एनडीआरएफ: की 9वीं बटालियन की कुल 9 टीमें बाढ़ प्रभावित जिलों दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में बाढ़ में फंसे हुए लोगों को निकालने का काम कर रही है तथा अभी तक करीब 4000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है.

नाव से बांटी जा रही है राहत सामग्री

एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन के समादेष्टा विजय सिन्हा ने बताया कि इन जिलों में यातायात संपर्क टूटने के कारण नावों के जरिये राहत सामग्री बांटने तथा रीवर एम्बुलेंस एवं मोबाइल अस्पताल के जरिए चिकित्सा अधिकारी जरुरतमंद लोगों के बीच दवाईयां बांटने के साथ बीमार लोगों का इलाज कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन