ePaper

खुशखबरी ! सुपर 30 में अब शामिल होंगे 10वीं कक्षा के छात्र

Updated at : 17 Jul 2016 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी ! सुपर 30 में अब शामिल होंगे 10वीं कक्षा के छात्र

पटना : आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित जेईई परीक्षा में शामिल होने वाले गरीब छात्रों को सफलता दिलाने में मदद के लिए बने सुपर 30 की भारी सफलता के बाद इसके संस्थापक आनंद कुमार अब इस साल से इसका विस्तार करने जा रहे हैं और इसमें ऐसे छात्रों को शामिल करने जा रहे हैं […]

विज्ञापन

पटना : आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित जेईई परीक्षा में शामिल होने वाले गरीब छात्रों को सफलता दिलाने में मदद के लिए बने सुपर 30 की भारी सफलता के बाद इसके संस्थापक आनंद कुमार अब इस साल से इसका विस्तार करने जा रहे हैं और इसमें ऐसे छात्रों को शामिल करने जा रहे हैं जिन्होंने दसवीं की परीक्षा पास की है. सुपर 30 के मौजूदा कार्यक्रम में अब तक 12वीं पास छात्रों को लिया जाता था.

20 छात्रों को शामिल करने की योजना

सुपर 30 के लिए अल्प एवं दीर्घकालिक योजनाओं के बारे में बताते हुए कुमार ने बताया कि 12वीं पास छात्रों को पढ़ाने के मौजूदा कार्यक्रम के अलावा हमलोग दो साल के इस नये कार्यक्रम में करीब 10-20 छात्रों को पढ़ाने की योजना बना रहे है. हमलोग इस साल से इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे और अगले साल से इसे और व्यापक फलक पर किया जायेगा. नये कार्यक्रम में कितने छात्रों को शामिल किया जायेगा. इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अंतिम रूप दिया जा रहा है, लेकिन इसमें 10, 15 या 20 छात्रों को शामिल किया जा सकता है.

इस साल 28 छात्र हुए थे सफल

वैश्विक रूप से तारीफ बटोर चुके सुपर 30 में 30 छात्रों को लिया जाता है, और इनके अतिरिक्त नये कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को लिया जाएगा. प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में इस साल 30 छात्रों में से 28 ने सफलता हासिल की, जो 15 साल पहले इसकी स्थापना के बाद इसकी नई उपलब्धि है. कुमार ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी आकांक्षा गरीब बच्चों के लिए आत्मनिर्भर मॉडल पर आधारित एक स्कूल की स्थापना करना है. कुमार ने बताया कि सुपर 30 की वेबसाइट पर डाउनलोड किये जा सकने योग्य लेक्चर एक रुपये में उपलब्ध कराने की भी योजना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन