ePaper

टॉपर घोटाला : ज्यादा पैसा देने वाले परीक्षार्थियों को मिलती थी यह सुविधा !

Updated at : 14 Jul 2016 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
टॉपर घोटाला : ज्यादा पैसा देने वाले परीक्षार्थियों को मिलती थी यह सुविधा !

पटना : बिहार में हुए टॉपर घोटाले में रोजाना नये-नये खुलासे हो रहे हैं. इसी क्रम में जांच टीम को पता चला है कि अच्छे नंबरों के लिये बकायदा परीक्षा केंद्रों को मैनेज किया जाता था. जांच में पता चला है कि कम पैसे देने वाले परीक्षार्थियों को की परीक्षा सामान्य तरीके से दिलवायी जाती […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में हुए टॉपर घोटाले में रोजाना नये-नये खुलासे हो रहे हैं. इसी क्रम में जांच टीम को पता चला है कि अच्छे नंबरों के लिये बकायदा परीक्षा केंद्रों को मैनेज किया जाता था. जांच में पता चला है कि कम पैसे देने वाले परीक्षार्थियों को की परीक्षा सामान्य तरीके से दिलवायी जाती थी. ज्यादा पैसे खर्च करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सुविधाएं मुहैया करायी जाती थी. जानकारी के मुताबिक विशुन राय कॉलेज में यह खेल शुरू से ही चलता था. विशुन राय कॉलेज में 2015-16 के करीब 44 छात्रों का दो-दो बार निबंधन कराया गया था. जिसमें इंटर साइंस और आर्ट्स सहित कॉमर्स के छात्र शामिल थे.

अब घोटाले की तह तक गयी एसआईटी की टीम रजिस्ट्रेशन से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है. एसआइटी के हाथ में कुछ अहम तथ्य भी लगे हैं. एसआईटी के प्रमुख और पटना के एसएसपी मनु महाराज ने इस बात का पता चलने के बाद उन छात्रों के रिजल्ट को रद्द करने की बात कही है. जांच टीम के मुताबिक वैसे छात्रों के रिजल्ट को रद्द करने की अनुशंसा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन