बाइक के लिए विवाहिता को जलाया

Updated at : 14 Jul 2016 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक के लिए विवाहिता को जलाया

बाढ़ : बिहार में बाइक नहीं देने के कारण ससुरालवालों ने बाढ़ के भदौर थाने के डहवां गांव में विवाहिता सीता देवी को केरोसिन छिड़ कर जला दिया. गंभीर रूप से जख्मी सीता देवी ने उपचार के दौरान पीएमसीएच में दम तोड़ दिया. मंगलवार की शाम को पुलिस ने मृतका के पिता बख्तियारपुर थाने के […]

विज्ञापन

बाढ़ : बिहार में बाइक नहीं देने के कारण ससुरालवालों ने बाढ़ के भदौर थाने के डहवां गांव में विवाहिता सीता देवी को केरोसिन छिड़ कर जला दिया. गंभीर रूप से जख्मी सीता देवी ने उपचार के दौरान पीएमसीएच में दम तोड़ दिया. मंगलवार की शाम को पुलिस ने मृतका के पिता बख्तियारपुर थाने के सवानी गांव निवासी सत्येंद्र पासवान के बयान पर केस दर्ज किया है.

इसमें पति रवींद्र पासवान सहित चार लोगों को नामजद किया गया है. सीता देवी की शादी 10 साल पहले रवींद्र पासवान के साथ हुई थी. दो साल से रवींद्र बाइक के लिए सीता देवी को मायके से पैसे मांगने के लिए प्रताड़ित कर रहा था. 28 जून को केरोसिन छिड़ कर सीता देवी को जला दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन