प्रियंका चोपड़ा ने सुपर-30 के गणितज्ञ आनंद कुमार के बारे में क्या कहा, जानें

पटना : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को आईआईटी की परीक्षा में सफल होने के लिए तैयार करने वाले गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के काम की तारीफ की है. आनंद कुमार ने नई दिल्ली में प्रियंका को अपने जीवन पर लिखी गई किताब ‘सुपर 30: आनंद […]
पटना : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को आईआईटी की परीक्षा में सफल होने के लिए तैयार करने वाले गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के काम की तारीफ की है. आनंद कुमार ने नई दिल्ली में प्रियंका को अपने जीवन पर लिखी गई किताब ‘सुपर 30: आनंद कुमार’ की एक प्रति सौंपी. इसके बाद प्रियंका ने एक बयान में कहा कि गरीब बच्चों के लिए कुमार द्वारा किया गया काम प्रेरणादायी है.
आनंद कुमार के जीवन पर आधारित यह किताब अंग्रेजी में पेंग्विन रैंडम हाउस और हिंदी में प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित की है. प्रियंका पहले भी सुपर 30 की कार्यप्रणाली की तारीफ कर चुकी हैं. वर्ष 2002 में सुपर 30 की शुरुआत होने के बाद से अब तक यह 325 छात्रों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास करने में मदद कर चुका है. सुपर 30 कार्यक्रम के तहत आनंद कुमार गरीब तबकों से 30 छात्रों को चुनते हैं और उन्हें आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




