जदयू की अंजू बनीं पटना की जिला परिषद अध्यक्ष, ज्योति बनीं उपाध्यक्ष

पटना : बिहार में पटना जिला परिषद के अध्यक्षके लिए आज हुए चुनाव में जदयू की अंजू देवीएवं राजद की सुनीता देवी के बीच कांटे की टक्कर हुई. जिसमें अंजू देवी ने सुनीता देवी को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है. वहीं ज्योति सोनी उपाध्यक्ष मनोनीत हुई हैं. इससे पहले मंगलवार की सुबह […]
पटना : बिहार में पटना जिला परिषद के अध्यक्षके लिए आज हुए चुनाव में जदयू की अंजू देवीएवं राजद की सुनीता देवी के बीच कांटे की टक्कर हुई. जिसमें अंजू देवी ने सुनीता देवी को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है. वहीं ज्योति सोनी उपाध्यक्ष मनोनीत हुई हैं.
इससे पहले मंगलवार की सुबह समाहरणालय सभागार में सत्ताधारी गठबंधन की दोनों प्रमुख पार्टियां राजद व जदयू अपनी पसंद की जिलाध्यक्ष बनाने के लिए आमने-सामने थीं. हालांकि मतदान के बाद जदयू की अंजू देवी ने जीत हासिल की और अध्यक्ष मनोनीत हुई. उधर, जानकारी के मुताबिक जदयू के नेता आधिकारिक तौर पर ऐसे किसी टकराव से इनकार करते दिखे.हालांकिबतायाजाताहै कि दोनों दलों केनेताइस चुनाव को आपसी प्रतिष्ठा का विषयमानरहेथे.
राजद नेता देवमुनी सिंह यादव एवं बख्तियारपुर के पूर्व विधायक उनिरुद्ध यादव सुनीता देवी को विजयी बनाने में कोशिश में जुटे थे. वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष बाल्मिकी सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक के सहयोग से अंजू देवी कोजिलाध्यक्ष बनानाचाहते थे. मालूमहो कि जिला परिषद अध्यक्षकापद अतिपिछड़ावर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है. 45 सदस्यों में से मात्र पांचमहिलाएंअतिपिछड़ावर्ग से विजयी हुईं. इसमें बख्तियारपुरपश्चिम से सुनीतादेवी,सम्पतचक से अंजू देवी,बाढ़ पश्चिमसेसिहंता देवी अध्यक्ष पद के लिए नामांकित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




