पूमरे की 82 प्रतिशत स्पेशल यात्री ट्रेनों का हो रहा निर्धारित समय से परिचालन

पूमरे की 82 प्रतिशत स्पेशल यात्री ट्रेनों का हो रहा निर्धारित समय से परिचालन
दानापुर : रेलमंडल में निर्धारित समय से आ-जा रही हैं 94 प्रतिशत ट्रेनें संवाददाता4पटनायात्री स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आएं व जाएं, ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी के निर्देश पर वरीय अधिकारी परिचालन की निगरानी कर रहे हैं.
इसका परिणाम यह हुआ कि गुरुवार को पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में 82 प्रतिशत स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियत समय पर किया गया. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल में पांच रेलमंडल हैं,
जिसमें दानापुर मंडल में 94 प्रतिशत, धनबाद मंडल में 92 प्रतिशत, सोनपुर मंडल में 89 प्रतिशत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 73 प्रतिशत और समस्तीपुर मंडल में 70 प्रतिशत स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से रवाना हुईं और पहुंची हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










