ePaper

बिहार : नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल, बमों का जखीरा बरामद

Updated at : 10 Jun 2016 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल, बमों का जखीरा बरामद

औरंगाबाद : जिले की पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है. मामला देव थाना क्षेत्र का है, जहां से पुलिस ने 25 केन बम, एक बड़ा सिलेंडर बम और रॉकेट लांचर का आधा हिस्सा बरामद किया है. पुलिस को वहां से नक्सली वरदी और अन्य विस्फोटक […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : जिले की पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है. मामला देव थाना क्षेत्र का है, जहां से पुलिस ने 25 केन बम, एक बड़ा सिलेंडर बम और रॉकेट लांचर का आधा हिस्सा बरामद किया है. पुलिस को वहां से नक्सली वरदी और अन्य विस्फोटक सामना भी मिला है. पुलिस सूत्रों का मानना है कि केन बम पुलिस पर हमला करने के लिये रखा हुआ था. नक्सलियों द्वारा महीनों से पुलिस के गश्ती दल पर हमले की योजना बनायी जा रही थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है.

पहाड़ की गुफा में छुपाया था बम

जानकारी के मुताबिक दक्षिणी इलाके के सागरपुर पहाड़ के बीच में नक्सलियों ने पुलिस बल के खिलाफ उपयोग करने के लिये गोला बारूद जमा कर रखा था. जिले के एसपी को जब इसकी गुप्त सूचना मिली तो उन्होंने सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट के साथ मिलकर एक योजना बनायी और पहाड़ी में छापेमारी की. पुलिस को सफलता हाथ लगी और भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ.

पुलिस बल को निशाना बनाने की मंशा

जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि एक-एक केन बम दो केजी के हैं. यह बम नक्सलियों द्वारा ज्यादात्तर पुलिस वालों पर हमले करने के लिये रखा जाता है. औरंगाबाद के जिस इलाके से बम पकड़ा गया है,वह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. पुलिस की सूझ-बूझ से एक बड़ी घटना होने से बच गयी है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाये हुए है और मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन