पटना के लोहा व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2016 6:51 AM

विज्ञापन

पटना/हाजीपुर : पटना के पीरमुहानी में अलीगढ़ लॉक्स के नाम से फैक्टरी चालने वाले प्रतिष्ठित व्यवसायी पीयूष नंदन के चाचा सुशील कुमार वार्ष्णेय (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. उन्हें हाजीपुर में गर्दनिया चौक पर शाम के करीब 3.30 बजे गोली मारी गयी. एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनके सीने में […]

विज्ञापन
पटना/हाजीपुर : पटना के पीरमुहानी में अलीगढ़ लॉक्स के नाम से फैक्टरी चालने वाले प्रतिष्ठित व्यवसायी पीयूष नंदन के चाचा सुशील कुमार वार्ष्णेय (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. उन्हें हाजीपुर में गर्दनिया चौक पर शाम के करीब 3.30 बजे गोली मारी गयी. एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनके सीने में बायीं तरफ गोली मारी जिससे उनका हर्ट पंचर हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गये और हमलावर फरार हो गये. घटना की सूचना जब पटना के नागेश्वर कॉलोनी में मौजूद उनके आवास पर पहुंची तो कोहराम मच गया. दरअसल पटना के पीरमुहानी में जगत जननी मंदिर के पास पीयूष नंदन की अलीगढ़ लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से लोहा फैक्टरी है. पटना के अलावा झारखंड और उत्तरप्रदेश मेें भी इनका लोहा का कारोबार है. पीयूष ने अपने चाचा सुशील को सोमवार को हाजीपुर भेजा था. दरअसल 10 माह पहले पीयूष के कर्मचारी पप्पू से 11 लाख रुपये की लूट हाजीपुर में हो गयी थी. इसी मामले में एफआइआर की कॉपी लाने के लिए वह अपने चाचा सुशील को हाजीपुर भेजे थे. सुशील दिन में 11.30 बजे अपनी बाइक से हाजीपुर गये थे. सुशील हाजीपुर नगर थाना गये थे. वहां केस के आइओ फुलेश्वर पासवान से मिले लेकिन उसने एफआइआर की कॉपी नहीं दी. इसके बाद वह वैशाली के एसपी से मिले.
वहां बताया गया कि पुलिस ने केस के संबंध में कोर्ट में चार्जशीट कर दी है, इसलिए एफआइआर की कॉपी वह कोर्ट से ले लें. लेकिन सुशील जब कोर्ट पहुंचे तो कोर्ट बंद हो चुका था. इस पर वह बाइक से घर आ रहे थे. इस दौरान गर्दनिया चौक के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना शाम चार बजे पटना में पीयूष को मिली.वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ हाजीपुर गये. वहां देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव को पटना स्थित उनके आवास नंदन भवन मकान नंबर 88 में लाया गया. यहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
10 माह पहले हुए 11 लाख रुपये के लूट के केस की कॉपी लाने हाजीपुर थाना गये थे व्यवसायी केस की कॉपी देने के लिए आइओ मांग रहा था पैसा, एसपी ने कहा : हो चुकी है चार्जशीट अलीगढ़ लॉक्स के नाम से पटना के पीरमुहानी में है लोहा फैक्टरीदूसरे रज्यों में भी है लोहे का बड़ा कारोबार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन