बिहार : पटना में मीडियाकर्मी के अपहरण का प्रयास, SI सस्पेंड

Updated at : 28 May 2016 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पटना में मीडियाकर्मी के अपहरण का प्रयास, SI सस्पेंड

पटना : बिहार में एक बार फिर मीडियाकर्मी पर हमले का मामला प्रकाश में आया है. इस बार मामला राजधानी पटना से जुड़ा है. जहां दफ्तर से लौटने के दौरान एक मीडियाकर्मी के अपहरण की नाकाम कोशिश की गयी. इतना ही नहीं अपहरण की कोशिश में नाकाम रहने पर अपराधियों ने मीडियाकर्मी को बुरी तरह […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में एक बार फिर मीडियाकर्मी पर हमले का मामला प्रकाश में आया है. इस बार मामला राजधानी पटना से जुड़ा है. जहां दफ्तर से लौटने के दौरान एक मीडियाकर्मी के अपहरण की नाकाम कोशिश की गयी. इतना ही नहीं अपहरण की कोशिश में नाकाम रहने पर अपराधियों ने मीडियाकर्मी को बुरी तरह से पीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के मुताबिक इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में वरीय पुलिस कप्तान मनु महाराज ने शास्त्रीनगर थाने के एसआइ को सस्पेंड कर दिया है.

घटना शुक्रवार की देर रात ढाई बजे की है.बतायाजा रहा है कि एक अंग्रेजी अखबारमें प्रोडक्शनमैनेजरकेपद कार्यारत मीडियाकर्मी रात को अपनी ड्यूटी करके लौट रहे थे. रास्ते में उनके ड्राइवर ने एक स्कॉर्पियों को ओवरटेक किया. इसके बाद बदमाशों नेमीडियाकर्मी की गाड़ी को रोक लिया. उनके ड्राइवर से मारपीट की. फिर अपराधियों नेउन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया और पिस्तौल की बट से उनकी पिटाई की गयी. बाद में बदमाशों की गाड़ी एक चौराहे पर बंद हुई तो वो उसे छोड़कर भाग गये. गाड़ी मेंवे काफी जख्मी हालत में मिले.

इस मामले में पुलिस कप्तान ने कहा कि दो लोगों की पहचान हो गयी है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर रही है. गौर हो कि इससे पहले सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की अपराधियों नें गोली मार कर हत्या कर दी थी वहीं कई अन्य जगहों से भी पत्रकारों को डराने-धमकाने के मामले सामने आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन