‘सात निश्चय’ केंद्र की पुरानी योजनाओं का नया नामकरण : सुशील मोदी

पटना : भाजपा नीतीश कुमार को केंद्र की योजनाओं का श्रेय नहीं लेने देगी. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लोगों को असलियत बतायेंगे. प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पूर्व सांसद, पूर्व विधायक विधान पार्षद, भाजपा पूर्व प्रत्याशियों की बैठक में सभी से मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताने और नीतीश कुमार के सात […]
पटना : भाजपा नीतीश कुमार को केंद्र की योजनाओं का श्रेय नहीं लेने देगी. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लोगों को असलियत बतायेंगे. प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पूर्व सांसद, पूर्व विधायक विधान पार्षद, भाजपा पूर्व प्रत्याशियों की बैठक में सभी से मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताने और नीतीश कुमार के सात निश्चय की पोल खोलने को कहा गया. बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार केंद्र की योजनाओं का ‘सात निश्चय’ नामकरण कर इसे भुनाने की कोशिश कर रहे हैं.
भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र की योजना और पैसा भी केंद्र का लेकिन वाहवाही लूटने के लिए नीतीश कुमार नये–नये हथकंडे अपना रहे हैं. पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 18 और 19 जून को पटना में होगी. बैठक में मोदी कहा कि सात निश्चय में नया कुछ नहीं है. पुरानी योजनाओं को नया नाम दे दिया गया है. पंचायत से लेकर जिला स्तर तक ‘सात निश्चय’ की असलियत का भंडाफोड़ करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




