76th Republic Day 2025: बिहार के गांधी मैदान में राज्यपाल ने किया झण्डोतोलन, सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी रहे मौजूद
Bihar News
76th Republic Day 2025: बिहार के गांधी मैदान में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झण्डोतोलन किया. इस मौके पर 15 विभागों की झांकियां निकाली जा रही हैं. साथ ही 20 कंपनियों की परेड भी हुई. पढ़ें पूरी खबर…
76th Republic Day 2025: देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर बिहार के गांधी मैदान में भी झण्डोतोलन हुआ. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फयराया. झण्डोतोलन से पहले आइपीएस भानु प्रताप सिंह ने उन्हें परेड की सलामी दी. मौके पर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद रहे. झण्डोतोलन के बाद गांधी मैदान में 20 कंपनियों की परेड निकाली गई. इस बार 15 विभाग की झांकियां निकाली जा रही हैं. इस कार्यक्रम को देखते हुए गांधी मैदान के चारों तरफ सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं. पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. वहीं जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी. लेकिन, वे झण्डोतोलन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.
राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
तिरंगा फहराने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के लोगों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी. जनता को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है. लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए सरकार काम कर रही है. फोर्स की संख्या, थानों की संख्या बढ़ाई गई है. पुलिस के लिए वाहन और दूसरी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं.
गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार का स्वागत
परेड करते जवानों की टुकड़ी
सीएम नीतीश ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम नीतीश ने राजधानी पटना के 1 अन्ने मार्ग स्थित सीएम हाउस में तिरंगा फहराया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने वहां लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा, “गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”
पटना के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम की निगरानी सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से की जा रही है. गांधी मैदान में करीब 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके माध्यम से मैदान के बाहर और अंदर की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना की ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किए गए हैं. सुबह 6 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक गांधी मैदान के चारों तरफ वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है.
20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है
गांधी मैदान में जहां से आम लोगों का प्रवेश है, वहां जांच के लिए मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं. मैदान में मेडिकल टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ को तैनात किया गया है और पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स को अलर्ट कर दिया गया है. इन अस्पतालों की इमरजेंसी में 10 बेड सुरक्षित रखे गए थे तीन क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) गांधी मैदान के चारों ओर सुबह सात बजे से तैनात कर दिया गया. 18 वाच टावर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई ताकि वे भीड़ पर नजर रख सकें. 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.
डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.
अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.
प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.
बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








