76 कार्टन कफ सिरप बस से जब्त, चालक और खलासी गिरफ्तार
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 25 Oct 2025 12:54 AM
चौक थाना के धवलपुरा टीओपी के पुलिसकर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बस से 76 कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है.
पटना सिटी. चौक थाना के धवलपुरा टीओपी के पुलिसकर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बस से 76 कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. इस मामले में बस को जब्त कर चालक व खलासी को गिरफ्तार किया है. नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना साहिब स्टेशन से एक बस प्रतिबंधित कफ सिरप लोड कर ले जाया जा रहा है. इसी सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर चौकशिकारपुर आरओबी पर छापेमारी की गयी. छापेमारी में पुलिस से बस की तलाशी लेते हुए 76 कार्टन कप सिरप बरामद किया है. जो 760 लीटर है. नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में बस के चालक वैशाली के चकअलदाद निवासी विजय पांडे और मधुबनी के कलुवाही थाना के मलमल गांव निवासी शंकर झा को गिरफ्तार किया गया है. बस को भी जब्त कर लिया गया है. नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपितों से पूछताछ में और जानकारी ली जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










