ePaper

26 को 75 लाख महिलाओं के खाते में जायेंगे 10-10 हजार रुपये

Updated at : 21 Sep 2025 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
26 को 75 लाख महिलाओं के खाते में जायेंगे 10-10 हजार रुपये

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त बैंक खाते में भेजने की घोषणा शनिवार को कर दी गयी.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन राशि करेंगे ट्रांसफर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे मुख्य अतिथि संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त बैंक खाते में भेजने की घोषणा शनिवार को कर दी गयी. 26 सितंबर को इस योजना के तहत दस-दस हजार रुपये महिलाओं के बैंक खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे. इसे लेकर पटना मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रधानमंत्री लगभग 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 7,500 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे. जिला, प्रखंड से लेकर संकुल स्तर तक इस दिन राशि भेजे जाने का उत्सव मनाया जायेगा. राज्य मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा. जिला से लेकर पंचायत इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने राज्य के सभी डीएम को इस संबंध में पत्र जारी किया है. सभी 38 जिला मुख्यालयों में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें जन प्रतिनिधि के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की एक हजार महिलाएं भाग लेंगी. सभी 534 प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें एसएचजी से जुड़ीं 500 महिलाएं भाग लेंगी. राज्य के 70 हजार ग्राम संगठनों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा. इसमें हर ग्राम संगठन से जुड़ी 100 महिलाएं मौजूद रहेंगी. जीविका के सभी 1680 संकुल स्तरीय संघों पर भी कार्यक्रम होगा. पहली किस्त की राशि खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई या छोटे उद्यम शुरू करने के लिए दी जा रही है. एक करोड़ 5 लाख दीदियों ने किया आवेदन अब तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक जीविका दीदियों ने योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया है. एक लाख 40 हजार महिलाओं ने समूह से जुड़ने के लिए आवेदन किया है. अब तक शहरी इलाकों में कार्यरत चार लाख 66 हजार जीविका दीदियों ने आवेदन किया है. इसके साथ ही जीविका के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ने के लिए चार लाख 4 हजार से ज्यादा शहरी महिलाओं ने भी आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन